{"_id":"69d815a9836cd4585e0a91ba","slug":"srinagar-fire-in-five-house-downtown-habbakadal-srinagar-news-c-10-lko1027-882523-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हब्बाकदल में तड़के लगी आग से पांच घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हब्बाकदल में तड़के लगी आग से पांच घर जले
विज्ञापन
श्रीनगर में मकानों में लगी आग। वीडियो ग्रैब
- फोटो : संवाद
- गैस सिलिंडर फटने से आग और भड़की
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके के हब्बा कदल में स्थित शाला कदल में वीरवार को तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच घर जल गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हालात तब और बिगड़ गए जब कई रसोई गैस सिलिंडर फट गए और इससे आग और भड़क उठी।
आग ने एक-दूसरे से सटे घरों के एक समूह को अपनी चपेट में ले लिया। इससे आग तेजी से आस-पास की इमारतों तक फैल गई। बटामालू स्थित स्टेट फायर कंट्रोल रूम में आपातकालीन सूचना मिलने के बाद मुख्यालय, एसएच पोरा, महाराज गंज और बाबडेम्ब सहित कई स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। मौके पर पहुंचने पर दमकल टीमों ने पाया कि कई घर पहले से ही आग की लपटों में घिरे हुए थे। आग को काबू करने और उसे और फैलने से रोकने के लिए तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रसाेई गैस सिलिंडर फटने से आग बुझाने के प्रयासों में मुश्किलें पैदा हो गईं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एडीजीपी आलोक कुमार की देखरेख में चलाया गया जबकि वरिष्ठ अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद रहे। लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया जिससे उसे इलाके की अन्य इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज कर लिया है।