Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, FDA Checking, Raids conducted on 80 establishments

Srinagar News: 80 प्रतिष्ठानों पर छापे, पांच के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

विज्ञापन
Srinagar, FDA Checking, Raids conducted on 80 establishments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सभी जिलों के होटलों, रेस्तरां, हरीसा विक्रेताओं सहित 80 अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर दबिश दी। इस दाैरान गहनता से निरीक्षण करने के साथ पांच संस्थानों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़ी कई खामियां और उल्लंघन पाए गए। इसके मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत 12 सुधार नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें संबंधित खाद्य कारोबारियों को 15 दिनों के भीतर कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया है। एफडीए ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम, 2011 की अनुसूची 4 के तहत निर्धारित स्वच्छता नियमों के उल्लंघन को लेकर पांच एफएसएसएआई लाइसेंस निलंबित करने की भी सिफारिश की है।
विज्ञापन


नामित प्रतिष्ठानों में बुलेवार्ड रोड श्रीनगर स्थित मेसर्स दिल्ली चिकन पॉइंट, मेसर्स रॉयल पंजाबी रेस्तरां, मेसर्स सन-एन-शेड और बाहू प्लाजा जम्मू के नॉर्थ ब्लॉक स्थित मेसर्स कोपेनहेगन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। इसके अलावा, अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन तैयार करने या रखने के लिए अधिनियम की धारा 56 के तहत दो मामलों में कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की गई है, जिसमें एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में की गई एक अलग कार्रवाई में, विभाग ने निर्धारित तापमान नियंत्रण बनाए बिना प्रोसेसिंग क्षेत्र में रखे गए 45 किलोग्राम फ्रोजन चिकन को मेसर्स कोपेनहेगन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड से जब्त कर नष्ट कर दिया। इस उल्लंघन के संबंध में अधिनियम की धारा 58 के तहत भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है, जिसमें दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस विशेष अभियान के दौरान चार मामलों का निपटारा करते हुए कुल 5,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

एफडीए ने आम उपभोक्ताओं से सतर्क रहने और खाद्य मिलावट या असुरक्षित भोजन से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना विभाग के आधिकारिक ईमेल cfsjandk.fnd@jk.gov.in पर देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed