फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Farooq Abdullah, Praise, Jammu Kashmir Government

Srinagar News: फारूक ने पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए की उमर सरकार की सराहना

विज्ञापन
Srinagar, Farooq Abdullah, Praise, Jammu Kashmir Government
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि पर्यटन कश्मीर की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय नवाए-सुबहा से जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ. फारूक ने कहा कि पर्यटन के पुनरुद्धार ने क्षेत्र की आर्थिक बहाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उमर अब्दुल्ला प्रशासन को दूरदर्शी नेतृत्व के लिए श्रेय दिया जिसने विश्वास बहाल किया, सुरक्षा सुनिश्चित की और जम्मू-कश्मीर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में फिर से स्थापित किया।
विज्ञापन


हालांकि डॉ. फारूक ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से कश्मीर में कुछ क्षेत्रों की बंदी की समीक्षा करने का आग्रह किया। खासकर पहलगाम आतंकी हमले से प्रभावित इलाकों में। उन्होंने इन बंदियों के स्थानीय व्यवसायों और आजीविका पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुखद पहलगाम हमले ने पर्यटन को झटका दिया लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है। मैं अधिकारियों से अधिक क्षेत्रों को पर्यटन के लिए फिर से खोलने पर विचार करने का आग्रह करता हूं। कश्मीर के लोगों का अपनी भूमि से गहरा लगाव है और पर्यटन रोजगार तथा आर्थिक उन्नति के लिए महत्वपूर्ण है। इन स्थलों को फिर से खोलना न केवल पर्यटन क्षेत्र को बहाल करेगा बल्कि वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संदेश भी देगा। डॉ. फारूक ने क्षेत्र में सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों स्थानीय समुदायों, पर्यटन संचालकों और अधिकारियों के साथ निरंतर संवाद की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed