फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, EID Celebrate, Today in Kashmir

Srinagar News: कश्मीर घाटी में आज मनाया जाएगा ईद का त्योहार

विज्ञापन
Srinagar, EID Celebrate, Today in Kashmir
श्रीनगर में हाथों की मेहंदी दिखाती किशोरी। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। पूरे देश के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी रमजान का पवित्र महीना संपन्न होने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ईद से एक दिन पहले हर बड़ी-छोटी मस्जिद और दरगाहों को सजाया गया। सबसे बड़ी ईद की नमाज आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल में सुबह 10:30 बजे होगी।
इस तकरीब में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता शामिल होंगे। अंजुमन औकाफ जामिया मस्जिद ने कहा कि ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में ईद की नमाज सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी। मीरवाइज मौलवी उमर फारूक नमाज से पहले 9 बजे अपना खुत्बा देंगे। प्रशासन से भी आग्रह किया गया कि वह नमाज की अनुमति दे।
विज्ञापन

इसके अलावा घाटी की अन्य प्रमुख मस्जिदों और दरगाहों में अलग-अलग समय पर ईद की नमाज सुबह पढ़ी जाएगी। इनमें आसार-ए-शरीफ जिनाब साहब सोवरा में सुबह 10 बजे, दस्तगीर साहिब खानयार में 9:30 बजे, जयारत हजरत मकदूम साहिब में 10 बजे, आली मस्जिद ईदगाह में 9 बजे और जयारत हजरत मलिक साहिब में सुबह 9 बजे नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed