फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Drug Smuggling, Property Seized, Pulwama

Srinagar News: पुलवामा में नशा तस्कर की लाखों की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Srinagar, Drug Smuggling, Property Seized, Pulwama
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुलवामा। नशीले पदार्थों की तस्करी और इसके वित्तीय नेटवर्क के खिलाफ पुलवामा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने एनडीपीएस मामले में शामिल एक नशा तस्कर के एक मंजिला मकान को कुर्क किया है। मकान की अनुमानित कीमत लगभग 15.85 लाख रुपये आंकी गई है।
यह कुर्क की गई संपत्ति काकपोरा के करनाबल संबूरा निवासी शब्बीर अहमद खान की है। मामले की गहन जांच के दौरान यह बात सामने आई कि यह संपत्ति अवैध रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी की कमाई से अर्जित की गई थी जो आरोपी की आय के ज्ञात और वैध स्रोतों से पूरी तरह से असंगत थी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से यह कानूनी कार्रवाई काकपोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 68-ई और 68-एफ के प्रावधानों के तहत की गई है। संपत्ति को कुर्क करने का यह कदम पुलवामा पुलिस के उन निरंतर प्रयासों का हिस्सा है जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी से बनाई गई काली कमाई को निशाना बनाया जा रहा है और इस अवैध कारोबार को सहारा देने वाले वित्तीय ढांचे को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है कि वे नशा तस्करों और नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों में शामिल अन्य तत्वों के खिलाफ इसी तरह कठोर कदम उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed