{"_id":"69f6598cb75112f9cb01f32b","slug":"srinagar-destroyed-opium-crop-anantnag-police-taken-action-srinagar-news-c-10-lko1027-902334-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने पोस्त की अवैध खेती की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने पोस्त की अवैध खेती की नष्ट
विज्ञापन
श्रीनगर में नष्ट की गई भांग की खेती। स्रोत पुलिस
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने थाना पहलगाम और थाना उतरसू के अधिकार क्षेत्र में पोस्त की अवैध खेती के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया। इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज की गईं।
पहले मामले में गांव सोफीपोरा में पोस्त की खेती किए जाने की सूचना मिली। इस पर थाना पहलगाम में एफआईआर दर्ज की गई। एसआई फारूक अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृषि विशेषज्ञ व पटवारी के साथ भूमि की निशानदेही कराकर फसल को नष्ट कर दिया। राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार लगभग चार मरला भूमि पर यह अवैध खेती की गई थी।
दूसरे मामले में बीट इंचार्ज की सूचना पर शेखगुंड निवासी फारूक अहमद मीर की जमीन पर पोस्त की अवैध खेती पाई गई। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फसल को नष्ट कर दिया। इस संबंध में थाना उतरसू में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद