{"_id":"69839f0374c2eaba120380cc","slug":"srinagar-dc-akshay-labroo-held-meeting-various-schemes-srinagar-news-c-10-lko1027-828529-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: जिले के ग्रामीण ब्लॉकों में प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: जिले के ग्रामीण ब्लॉकों में प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति जानी
विज्ञापन
- डीसी अक्षय लबरू ने की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। डीसी अक्षय लबरू ने बुधवार को जिले के ग्रामीण ब्लॉकों में विभिन्न सरकारी प्रमुख योजनाओं की संतृप्ति पर प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक डीसी कार्यालय परिसर के बैठक हॉल में आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य योजना अधिकारी, फयाज अहमद डार, सहायक आयुक्त विकास तारिक अहमद रेशी, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी डॉ. मुख्तार अहमद, सहित सभी ब्लॉक विकास अधिकारी, क्षेत्रीय मेडिकल अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम (बैंक), जिला समन्वयक सेंट्रल सर्विस सेंटर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सामाजिक कल्याण, आजीविका, कृषि और किसान कल्याण, आवास, रोजगार सृजन और अन्य सार्वजनिक कल्याण पहलों से संबंधित विभिन्न लाभार्थी-केंद्रित सरकारी योजनाओं के तहत हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाने को सुनिश्चित करना था।
डीसी ने पीएम-कुसुम, पीएम फसल बीमा योजना, आबा पंजीकरण, पीएम श्रम योजना, वय वंदना, आईएसएसएस, एनएसएपी और अन्य प्रमुख योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की भी समीक्षा की। डीसी को श्रीनगर जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास ब्लॉकों जैसे हारवन,खुनमूह, श्रीनगर और कमरवारी में संतृप्ति अभियान के तहत ब्लॉकवार उपलब्धियों से अवगत कराया गया। विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के तहत अधिकतम पहुंच और योग्य लाभार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए प्रयासों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर डीसी ने उपलब्धि में अंतर को पाटने के लिए घर-घर सर्वेक्षण और सक्रिय सेवा वितरण के माध्यम से जमीनी स्तर पर आउटरीच को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी सरकारी प्रमुख और नागरिक-केंद्रित योजनाओं का कुशल और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करें ताकि सभी पात्र घरों और व्यक्तियों को संबंधित कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कवर किया जा सके और कोई भी लाभार्थी पीछे न रहे। डीसी ने जिले के सभी पंचायत ब्लॉकों में प्रभावी जागरूकता शिविर आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। खासतौर पर वय वंदना और पीएम श्रम योगी मानधन योजना जैसी योजनाओं के लिए। उन्होंने कहा कि बीडीओ अपने संबंधित क्षेत्रों में नियमित फील्ड का दौरा करें ओर लोगों से बातचीत करें और उन्हें इन योजनाओं के लाभों के बारे में संवेदनशील बनाएं।
डीसी ने लाइन विभागों और ब्लॉक स्तर पर मजबूत समन्वय के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सैचुरेशन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपना समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करें।