फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dailywagers Held Protest, Shere Kashmir Park

Srinagar News: डेलीवेजर्स ने किया प्रदर्शन, उनके बच्चों ने लगाए-हमारे भविष्य से मत खेलो के नारे

विज्ञापन
Srinagar, Dailywagers Held Protest, Shere Kashmir Park
श्रीनगर के शेर ए कश्मीर पार्क में प्रदर्शन करते डेली वेजर्स और उनके बच्चे। संवाद
- नियमित करने और न्यूनतम वेतनमान के लिए श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। डेलीवेजर्स ने नियमित करने और न्यूनतम वेतनमान की मांग के लिए वीरवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में प्रदर्शन किया। उनके साथ उनके बच्चे भी स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने भी सीएम साहब हमारे भविष्य में मत खेलो के नारे लगाए।
प्रदर्शन की घोषणा के बाद से ही वीरवार सुबह से पार्क के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सुबह करीब 11 बजे से यहां डेलीवेजर्स ने जमा होना शुरू किया। कुछ लोगों ने पार्क के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें निरोधात्मक अभिरक्षा में ले लिया। इस दौरान डेलीवेजर्स नारे लगाते रहे। इसके बाद सभी शेर-ए-कश्मीर पार्क के अंदर चले गए और जनसभा की। इस दौरान बच्चों को सबसे आगे बैठाया गया था। उनके हाथों में हम पढ़ना चाहते हैं प्रदर्शन करना नहीं, सीएम साहब हमारे भविष्य से मत खेलो आदि स्लोगन लिखी तख्तियां थीं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकारें पहले भी चलती थीं लेकिन उमर अब्दुल्ला की सरकार में युवा सड़कों पर क्यों आ रहे हैं। उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए। हजारों लोग पहले ही आरजी नौकरियों से नुकसान उठा चुके हैं अब हम नहीं चाहते कि हमारी युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो। मुख्यमंत्री से हमारा एक ही अनुरोध है कि हमारे मुद्दों को हल करें। हम काफी तंग आ चुके हैं। अगर मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की नियमितकरण पॉलिसी का एलान किया है तो इसे स्पष्ट करें कि यह पॉलिसी आखिर क्या है, ताकि हमारे सामने भी बात साफ हो और हमारे संदेह दूर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार पहले यह स्पष्ट करे कि क्या इस पॉलिसी में सिर्फ वेतन में बढ़ोतरी है या फिर फिक्स्ड वेतन लागू करने की बात है। क्या इस पॉलिसी में वे सभी लाभ इन कर्मियों को भी दिए जाएंगे जो दूसरे सरकारी कर्मचारियों को मिलते हैं। जो लोग पहले ही रिटायर हो चुके हैं या जो होने वाले हैं उनके साथ क्या होगा। जो लोग काम के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं उनके लिए क्या नीति है। रेग्यूलाइजेशन कितने समय में और कितने चरणों में पूरा किया जाएगा। क्या उन लोगों को भी इसमें शामिल किया जाएगा जिन्हें पहले इससे अलग रखा गया था और क्या सफाई कर्मचारियों को भी इसमें जोड़ा जाएगा या नहीं।

16 को एनसी मुख्यालय के सामने करेंगे प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को सभी आरजी कर्मचारी श्रीनगर के एनसी मुख्यालय नवा ए सुबह के सामने खड़े होकर प्रदर्शन करेंगे और इन सवालों के जवाब मांगेंगे जिन्हें जानना उनका हक है। हमने सरकार को इतना बड़ा बहुमत दिया है। अगर वे आज हमारे मुद्दे हल नहीं करेगी तो फिर कब करेगी। सरकार ने जो वादे कर जनता से वोट लिए हैं अब उन्हें पूरे करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed