फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, CRPF Constable, Murderer of Wife, Court Verdict, Life Imprisonment

Srinagar News: पत्नी की हत्या के लिए सीआरपीएफ कांस्टेबल को उम्रकैद

विज्ञापन
Srinagar, CRPF Constable, Murderer of Wife, Court Verdict, Life Imprisonment
श्रीनगर। अनंतनाग की एक सेशन कोर्ट ने सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उसे 2021 में सीआरपीएफ कैंप में बने अपने सरकारी क्वार्टर में पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने का दोषी पाया गया।
विज्ञापन

अनंतनाग के एडिशनल सेशन जज की अदालत ने शंकर नाइक को आईपीसी की धारा 302 के तहत अनंतनाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में दोषी ठहराया। अभियोजन पक्ष के अनुसार 29 मार्च 2021 को घरेलू झगड़े के बाद आरोपी ने रघुनाथ मंदिर, शीरबाग अनंतनाग स्थित सीआरपीएफ कैंप में अपने कमरे के अंदर स्कार्फ से अपनी पत्नी, समा भाई का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने अपने सीनियर अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने मेडिकल एक्सपर्ट्स, फोरेंसिक स्पेशलिस्ट्स, जांच अधिकारियों और अन्य गवाहों से पूछताछ की। कोर्ट ने पाया कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ कि पीड़िता की मौत गला घोंटने से हुई थी जिससे यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला साबित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed