{"_id":"694eeb7e1b361ccbd70aa96f","slug":"srinagar-cold-wave-weather-minimum-temperature-srinagar-news-c-10-1-jmu1045-796538-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में सुधरा रात का पारा, नए साल की शुरुआत बर्फबारी से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में सुधरा रात का पारा, नए साल की शुरुआत बर्फबारी से होगी
विज्ञापन
- आज छाएंगे बादल, इसके बाद मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में न्यूनतम पारे में करीब तीन डिग्री तक का सुधार हुआ है। श्रीनगर में वीरवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री था जो शुक्रवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार से बादल छाने, रविवार व सोमवार को हल्की बारिश और नए साल का आगाज बर्फबारी से होने ही संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। अलग-अलग ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी होगी। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुछ मैदानी जगहों पर हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।
शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.75 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 1.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 2.4 डिग्री, कोकरनाग में 0.8 डिग्री, पांपोर में माइनस 1.6 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 0.6 डिग्री, बडगाम में माइनस 0.4 डिग्री, अनंतनाग माइनस 0.3 डिग्री, बारामुला माइनस 0.7 डिग्री, बांदीपोरा में 0.2 डिग्री, पुलवामा माइनस 3.4 डिग्री, शाेपियां माइनस 2.5 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.9 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.1 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 4.7 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 10.0 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 10.2 डिग्री, बनिहाल में 3.8 डिग्री, बटोत में 6.1 डिग्री, कटड़ा में 9.5 डिग्री, भद्रवाह में 2.6 डिग्री, कठुआ में 8.4 डिग्री, उधमपुर में 6.2 डिग्री, रामबन में 0.1 डिग्री, सांबा में 6.5 डिग्री, राजोरी में 4.5 डिग्री, किश्तवाड़ में 6.0 डिग्री, रियासी में 9.0 डिग्री, डोडा में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख के लेह में माइनस 9.8 डिग्री, कारगिल में माइनस 9.3 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-- -- -- -- -- -
हल्के कोहरे के बीच जम्मू में मौसम साफ रहेगा
जम्मू। बीते तीन दिन से मौसम जम्मू व आसपास पूरी तरह साफ है। सुबह को ही हल्का कोहरा पड़ रहा है। शाम को तापमान में गिरावट के बाद गलन भरी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 30 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। सुबह हल्का कोहरा था जो सुबह आठ बजे के बाद पूरी तरह छंट गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर अधिक दिखाई दिया। दोपहर तक यहां भी मौसम पूरी तरह साफ नजर आया। जम्मू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि शनिवार को भी मौसम साफ बने रहने के आसार हैं। सुबह कहीं कहीं हल्का कोहरा पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। निदेशक ने बताया कि नववर्ष में ही मौसम के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। (ब्यूरो)