{"_id":"6a0e1976865b68ad52086dc7","slug":"srinagar-central-university-of-kashmir-will-start-online-classes-srinagar-news-c-10-1-jam1027-917416-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सीयूके लगाएगी ऑनलाइन क्लासें, शुक्रवार को रहेगा वर्क फ्रॉम होम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सीयूके लगाएगी ऑनलाइन क्लासें, शुक्रवार को रहेगा वर्क फ्रॉम होम
विज्ञापन
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर ने मौजूदा हालात को देखते हुए खर्च घटाने के कई उपायों का दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी कश्मीर (सीयूके) ने मौजूदा हालात को देखते हुए खर्च घटाने के कई उपायों का आदेश दिया है। इसमें ऑनलाइन क्लास और शुक्रवार व ग्रीन शनिवार को घर से काम करना (वर्क फ्रॉम होम) शामिल है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि 22 मई 2026 से विश्वविद्यालय खर्च घटाने के उपायों के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों कर्मचारियों के लिए शुक्रवार और ग्रीन शनिवार को ऑनलाइन शिक्षण और घर से काम की व्यवस्था करेगा।
यह फैसला 13 मई को कुलपति की अध्यक्षता में हुई डीन समिति की बैठक की सिफारिशों के बाद लिया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शुक्रवार को निर्धारित सभी प्रैक्टिकल और प्रयोगशाला क्लासों को वीरवार दोपहर के लिए री-शेड्यूल किया जाएगा ताकि शैक्षणिक गतिविधियों में बिना किसी रुकावट के निरंतरता बनी रहे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने कहा कि इन निर्देशों की व्यावहारिकता को ध्यान में रखते हुए पीएचडी वाइवा परीक्षाएं और वर्कशॉप ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से ऑफलाइन माध्यम की भी अनुमति दी जा सकती है।