{"_id":"698cdcb045cde352280ccee8","slug":"srinagar-budgam-katra-rail-track-vistadome-coach-passenger-enjoy-srinagar-news-c-10-lko1027-834640-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: यात्रियों ने विस्टाडोम कोच से निहारी कश्मीर की खूबसूरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: यात्रियों ने विस्टाडोम कोच से निहारी कश्मीर की खूबसूरती
विज्ञापन
रेलवे की विस्टाडोम कोच। स्रोत रेलवे
- बनिहाल-कटड़ा रेल खंड पर विशेष ट्रेन का संचालन, पहले दिन 600 से भी अधिक लोगों ने की यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बुधवार को बडगाम-बनिहाल मार्ग पर चलने वाली विशेष ट्रेन (04688/04687) का विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यात्रियों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए इस ट्रेन में विस्टाडोम कोच जोड़ा गया है जिसने अपनी पहली विस्तारित यात्रा में यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन विशेष ट्रेन का संचालन सफल रहा जिसमें लगभग 600 से भी अधिक लोगों ने अपनी यात्रा का लुप्त उठाया। यात्रियों के हित में उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विशेष ट्रेन को बनिहाल से कटड़ा तक पहुंचाकर स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का विशेष लाभ दिया है।
यात्रियों ने अपनी यात्रा के दौरान विस्टाडोम कोच में कांच की छत और बड़ी पारदर्शी खिड़कियों से पहाड़ों, नदियों और सुरंगों के अद्भुत नजारों का आनंद लिया। साथ ही चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे पुल और पहले केबल-स्टेयड अंजी पुल जैसे इंजीनियरिंग अजूबों का दीदार किया।
विज्ञापन
ट्रेन के सफल संचालन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि यह एक पहल है। विस्टाडोम कोच के माध्यम से यात्रियों की यात्रा को प्राकृतिक नजारों के साथ सुगम बनाया जा सके और कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। आज पहले दिन इस विशेष ट्रेन के संचालन पर यात्रियों ने इसकी खूब सराहना करते हुए अपनी यात्रा को और अधिक रोमांचक बनाया।