{"_id":"69ed2c1effacc8d4770434ba","slug":"srinagar-bjp-women-wing-held-protest-against-congress-srinagar-news-c-264-1-sr11005-110780-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रीनगर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को लाल चौक स्थित प्रताप पार्क में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला आरक्षण बिल के समर्थन में किया गया।
इस दौरान महिला मोर्चा की सदस्य पार्क में एकत्र होकर धरने में शामिल हुई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।
महासचिव उर्वशी गुप्ता ने कहा कि इस बिल के लिए देश की महिलाओं को 30 साल इंतजार करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस बिल के खिलाफ वोट कर महिलाओं के साथ अन्याय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि महिलाओं को यह अधिकार जल्द मिले लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सुनीता रैना और मोर्चे की प्रवक्ता रशीदा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ नारी शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाए गए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि भारत की महिलाएं आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है। इसके बाद महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर रैली निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।