{"_id":"697bb60ba024d1b5dd064989","slug":"srinagar-ashok-koul-bjp-general-secretary-held-meeting-bandipora-srinagar-news-c-10-jam1005-823479-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व का मतलब है जनता की \nसमस्याओं को हल करना : कौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेतृत्व का मतलब है जनता की समस्याओं को हल करना : कौल
विज्ञापन
बांदीपोरा में भाजपा नेता अशोक कौल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भाजपा महासचिव ने गुलमर्ग में स्कीइंग करने के लिए सीएम उमर पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने वीरवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए प्रदेश सरकार पर भारी बर्फबारी के बाद लोगों तक पहुंचने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम जमीन पर राहत कार्यों की निगरानी करने के बजाय गुलमर्ग में स्कीइंग करने में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का मतलब है जनता की समस्याओं को हल करना न कि जब नागरिक परेशान हों तो आराम करना।
घाटी के बड़े हिस्से बंद सड़कों, बिजली कटौती और जरूरी सेवाओं में रुकावट से प्रभावित रहे। इससे कड़ाके की ठंड में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कौल ने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों पर दशकों की हिंसा के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया, जिसमें घाटी में हजारों लोग मारे गए और कई महिलाएं विधवा हो गईं। उन्होंने कहा कि आम परिवारों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि राजनेता अपने परिवारों और बच्चों को विदेशों में सुरक्षित रखते थे।
बांदीपोरा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कौल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में हालात बदले हैं। आज शांति है। पूर्व सरकारों ने राजनीतिक फायदे के लिए युवाओं को संघर्ष में धकेल दिया। बांदीपोरा, सोनावारी और गुरेज के विधायकों पर निशाना साधते हुए कौल ने उन पर कड़ाके की ठंड में लोगों से मिलने न जाने का आरोप लगाया।