फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Apple Merchants, Allgeation of Not Got Payment, Jablipora Fruit Market

Srinagar News: जबलीपोरा मंडी में सेब उत्पादकों ने बकाया राशि का भुगतान न होने का लगाया आरोप

विज्ञापन
Srinagar, Apple Merchants, Allgeation of Not Got Payment, Jablipora Fruit Market
- किसानों ने कृषि विभाग से मामले में दखल देने की लगाई गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अनंतनाग जिले और आस-पास के इलाकों के सेब उत्पादकों ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जबलीपोरा फल मंडी में फॉरवर्डिंग और कमीशन एजेंटों के पास उनकी बकाया राशि फंसी है। 2025 की फसल बिकने के पांच महीने बाद भी उन्हें उनके हक और मेहनत की कमाई के पैसे नहीं दिए जा रहे।
किसानों के समूह ने बताया कि उनके सेब की कंसाइनमेंट इस भरोसे के साथ बेचे गए थे कि संबंधित एजेंटों की ओर से 15 दिनों के अंदर पेमेंट कर दी जाएगी। बार-बार यह मामला उठाने के बावजूद भी बकाया भुगतान नहीं किया गया। किसान फारूक अहमद ने कहा, हमने अपने बागों में बहुत मेहनत की और अच्छी गुणवत्ता की फसल दी। हमें समय पर भुगतान का वादा किया गया था लेकिन पांच महीने बाद भी पेमेंट नहीं मिली। एक अन्य किसान ने कहा कि हम जो साल भर लगाते हैं, माल बिकने पर उसके वापस आने का इंतजार रहता है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो हम कैसे अपना गुजर बसर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में फूड यूनिट डिस्क्रिप्शन (एफ्यूडी) वाले कुछ फॉरवर्डिंग और कमीशन एजेंट अब उनके फोन उठाने से बच रहे हैं। बकाया राशि के बारे में पूछने पर जवाब नहीं दे रहे। किसानों ने जम्मू-कश्मीर के हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग विभाग से दखल देने और किसान समुदाय के हितों की रक्षा करने की अपील की है। उन्होंने गलती करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जिसमें आगे शोषण को रोकने के लिए उन्हें ब्लैकलिस्ट करना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हुए कि हॉर्टिकल्चर कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बागवानों ने चेतावनी दी कि पेमेंट में लगातार देरी से अगले सीजन की तैयारी करने की उनकी क्षमता पर बुरा असर पड़ेगा। अगर बकाया राशि का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed