{"_id":"69f3b56270cc45b0a10a826a","slug":"srinagar-anti-drug-campaign-police-selead-medical-store-ananatnag-srinagar-news-c-10-lko1027-900742-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में अवैध दवाइयों की बिक्री पर मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में अवैध दवाइयों की बिक्री पर मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने नियंत्रित दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चेनी चौक इलाके में एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। यह
कार्रवाई विशेष सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस स्टेशन अनंतनाग की टीम ने ड्रग्स एंड फूड कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर आतिफ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान भारी मात्रा में नियंत्रित फार्मास्यूटिकल दवाइयां नियमों का उल्लंघन करते हुए बेची जा रही थीं। सभी बरामद दवाइयों को मौके पर जब्त कर संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। साथ ही, दवा लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी कानून के तहत शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध दवा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद