फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anti Drug Campaign, LG Manoj Sinha, Budgam

Srinagar News: युवाओं को तबाह कर रहा नशा

विज्ञापन
Srinagar, Anti Drug Campaign, LG Manoj Sinha, Budgam
बडगाम में पदयात्रा के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। संवाद
उपराज्यपाल सिन्हा ने लोगों को अपना सोच बदलने की सलाह दी
विज्ञापन


कहा- नशे की लत राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी है एक बड़ा संकट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बडगाम को नशे के उस जहर के खिलाफ खड़ा होना होगा जो हमारे युवाओं की आत्माओं को तबाह कर रहा है। इस कलंक को मिटाना होगा ताकि परिवार चुपचाप दुख न झेलें। सोच बदलना होगा क्योंकि आज के हालात में चुप रहने से यह खतरा खत्म नहीं होगा। जनता को अपनी आवाज उठानी होगी।
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान सभा में उपराज्यपाल ने कहा कि नशे की लत सिर्फ एक स्वास्थ्य समस्या नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक संकट है। हमारे समाज में नशा न सिर्फ हमारे युवाओं की उम्मीदों को खोखला करता है और उनके आत्मविश्वास को नुकसान पहुंचाता है बल्कि नशे का कारोबार आतंकवाद और कट्टरपंथ को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने कहा कि मेरा मानना है कि नशे की लत से जूझ रहा हर युवा हमारे भविष्य के वर्कफोर्स का नुकसान है और हमारे पुलिस और सशस्त्र बलों के लिए एक संभावित सैनिक का खो जाना है। नशे की वजह से बिखर चुका हर परिवार हमारे समाज की नींव में एक दरार जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी और आतंकवाद अब अलग-अलग मुद्दे नहीं
पाकिस्तान का नाम लिए बिना उपराज्यपाल ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को पनाह देता है। पूरी दुनिया जानती है कि हमारा पड़ोसी जो आतंकवाद का एक बड़ा संरक्षक है, वह जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी और आतंकवाद के लिए फंडिंग अब अलग-अलग मुद्दे नहीं रहे। ये एक ही दुश्मन के दो हाथ हैं। हमें यह याद रखना चाहिए कि जब हम नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ते हैं तो हम आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ रहे होते हैं। जब हम अपने युवाओं की रक्षा करते हैं तो हम अपने राष्ट्र की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed