{"_id":"69f90014bd4e736d5f0e9af8","slug":"srinagar-anantnag-road-accident-second-injured-also-died-srinagar-news-c-10-lko1027-904015-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या दो हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या दो हुई
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में 30 अप्रैल को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। अधिकारियों के अनुसार एक और घायल युवक ने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा केपी रोड पर बुमजू के पास हुआ था जब एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक, उमर बशीर भट निवासी पाजलपोरा बिजबिहाड़ा की हादसे के कुछ समय बाद ही मौत हो गई थी।
दूसरे घायल यावर मंजूर लोन जो पाजलपोरा बिजबिहाड़ा के ही निवासी थे, की इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग दो युवा जिंदगियों के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं। संवाद