{"_id":"6a46c9515943218f730287d6","slug":"srinagar-amarnath-yatra-start-4822-pilgrims-reached-first-jatha-qazigund-reached-srinagar-news-c-10-1-agr1010-951715-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अमरनाथ यात्रा शुरू, 4,822 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था काजीगुंड पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अमरनाथ यात्रा शुरू, 4,822 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था काजीगुंड पहुंचा
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए गांदरबल के बालटाल में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुलिस, सिविल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले 4,822 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था वीरवार को काजीगुंड में नवयुग सुरंग पहुंचा, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच वरिष्ठ पुलिस और सिविल अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों का स्वागत दक्षिण कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, सीआरपीएफ के डीआईजी, कुलगाम के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों ने किया। अधिकारियों के अनुसार, 2,510 तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं जबकि 2,312 ने बालटाल मार्ग को चुना है।
पहले जत्थे में 3,707 पुरुष, 816 महिलाएं, 16 बच्चे, 246 साधु और 37 साध्वियां शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा और लॉजिस्टिकल इंतजाम किए गए हैं।