{"_id":"69fe4be9dddce019ec05dcc6","slug":"srinagar-amar-singh-college-principal-and-hod-suspended-harrasment-case-srinagar-news-c-10-1-jam1027-907360-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अमर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अमर सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल और असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छात्रा ने कथित उत्पीड़न की शिकायत की थी, सरकार ने की कार्रवाई
- हम ऐसे व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं : इत्तू
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अमर सिंह कॉलेज के मीडिया स्टडीज विभाग के एचओडी (असिस्टेंट प्रोफेसर) के खिलाफ एक छात्रा की ओर से कथित उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल, दोनों को निलंबित कर दिया है।
इत्तू ने कहा, हम ऐसे व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं। हमें कल एक शिकायत मिली थी और मैंने तुरंत उच्च शिक्षा विभाग के सचिव से आग्रह किया कि वे असिस्टेंट प्रोफेसर और प्रिंसिपल के खिलाफ निलंबन आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर जमा कर दी जाएगी। मंत्री ने कहा की इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि वीरवार को अधिकारियों ने छात्रा की ओर से शिकायत करने के बाद मीडिया स्टडीज विभाग के प्रमुख को उनके पद से हटा दिया था। प्रिंसिपल ने बाकायदा एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था, एक छात्रा के कथित उत्पीड़न के संबंध में कॉलेज की छात्राओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के जवाब में मीडिया स्टडीज विभाग के एचओडी डॉ. परवेज अहमद लोन को जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से विभाग के सभी शैक्षणिक कार्यों से अलग किया जाता है।
विज्ञापन
आदेश में यह भी कहा गया था कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड को इस मामले में निष्पक्ष और समय-सीमा के भीतर जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है। बोर्ड दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट जमा करेगा। इस बीच जांच पूरी होने तक मीडिया स्टडीज विभाग के कार्यों की देखरेख प्रो. नुसरत सैयद करेंगी।