फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Altaf Thakur, Bjp, Gave Reply, To CM Umar

वो दिन गए जब वोटर बांग्लादेश से आते थे, नेता इटली से और नारे पाकिस्तान से : अल्ताफ

विज्ञापन
Srinagar, Altaf Thakur, Bjp, Gave Reply, To CM Umar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस बयान का कड़ा जवाब देते हुए भाजपा के जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि वो दिन गए जब वोटर बांग्लादेश से आते थे, नेता इटली से और नारे पाकिस्तान से। सीएम ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से वोट चोरी होती है।
इसके जवाब में अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि ऐसे बयान बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं। इनका मकसद जनता को गुमराह करना है। ठाकुर ने विपक्षी दलों की विचारधारा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वो दिन जा चुके हैं। जम्मू-कश्मीर अब ऐसी राजनीति से आगे निकल चुका है। आज यहां के लोग जागरूक, सतर्क हैं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि एसआईआर एक संवैधानिक रूप से अनिवार्य और पारदर्शी प्रक्रिया है जिसे चुनाव आयोग की देखरेख में मतदाता सूचियों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाया जाता है। एसआईआर का मकसद असली वोटरों को हटाना नहीं है जैसा कि गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसका मकसद फर्जी और अयोग्य एंट्रीज को हटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर योग्य वोटर को सूची में शामिल होने का अधिकार है। सीएम उमर पर सीधा निशाना साधते हुए ठाकुर ने उन पर रचनात्मक रूप से जुड़ने के बजाय डर फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री को व्यवस्था में विश्वास जगाना चाहिए न कि संदेह फैलाना चाहिए। ये बयान राजनीतिक लाभ के लिए वोटरों के बीच भ्रम पैदा करने की एक कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed