{"_id":"6a1e7c9085c76d9c1702234c","slug":"srinagar-airport-to-be-shut-for-fortnight-from-oct-1-for-maintenance-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: कश्मीर घूमने का है प्लान, 15 दिन नहीं मिलेंगे विमान; पहले जान लें श्रीनगर एयरपोर्ट का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: कश्मीर घूमने का है प्लान, 15 दिन नहीं मिलेंगे विमान; पहले जान लें श्रीनगर एयरपोर्ट का हाल
Tue, 02 Jun 2026 12:20 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:20 PM IST
सार
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रनवे मरम्मत कार्य के चलते एक जुलाई से सितंबर तक हर सोमवार व मंगलवार को यात्री उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी और एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
श्रीनगर एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे की मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक सभी उड़ान सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। और एक जुलाई से सितंबर तक हर सोमवार व मंगलवार को यात्री उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। यह निर्णय रनवे के मरम्मत में तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पहले वायुसेना की योजना के अनुसार एयरपोर्ट को अगस्त से अक्तूबर के बीच सप्ताहांत शनिवार व रविवार में बंद रखा जाना था। अब इसे सप्ताह की शुरुआत में बंद करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने को बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार रनवे मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके तहत जुलाई से एयरपोर्ट सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा। इसके बाद 1 से 15 अक्तूबर तक हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का संचालन पूरी तरह निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह बंदी ऐसे समय में हो रही है जब दुर्गा पूजा की छुट्टियों के दौरान कश्मीर में पर्यटकों की बड़ी संख्या पहुंचती है। खासकर पश्चिम बंगाल से आने वाले पर्यटकों की संख्या इस दौरान काफी अधिक रहती है। पर्यटन और ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट बंद होने से बुकिंग रद्द हो सकती हैं और स्थानीय कारोबार को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा जारी नोटिस टू एयरमेन के बाद 6 अप्रैल से ही एयरपोर्ट पर कुछ प्रतिबंध लागू हैं। वर्तमान में उड़ानों का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ही किया जा रहा है, जबकि पहले यह समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक था।
पर्यटन और होटल उद्योग से जुड़े संगठनों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मरम्मत कार्य के समय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उनका कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान हवाई संपर्क बाधित होने से जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था और स्थानीय व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
