{"_id":"6226e6309b7f9e57ec57561a","slug":"sopor-police-arrested-let-terrorist-in-nadihal-area-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, सोपोर पुलिस को मिली सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, सोपोर पुलिस को मिली सफलता
Tue, 08 Mar 2022 11:01 AM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:01 AM IST
सार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर बड़ा हमला करने के लिए दबाव बना रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमले की फिराक में बैठे 100 आतंकी और ओजीडब्ल्यू सुरक्षा एजेंसियों के राडार पर हैं।
विज्ञापन
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सोपोर पुलिस ने एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई में नदिहाल इलाके से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों को आतंकी के पास से एक मैगजीन सहित एके-56 राइफल और 36 कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर बड़ा हमला करने के लिए दबाव बना रही है। इसको देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हमले की फिराक में बैठे 100 आतंकी और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर हैं। कश्मीर के जंगलों और गांव में छुपकर बैठे इन आतंकियों के खात्मे के लिए जल्द विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों के अनुसार हाल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की बातचीत इंटरसेप्ट की है। इसमें आईएसआई के अधिकारी आतंकी कमांडरों को हर हाल में बड़ा हमला करने का आदेश दे रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि आतंकियों तक हर चीज पहुंचाई जा रही है, तो फिर हमले क्यों नहीं हो रहे। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं।
विज्ञापन