फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Shopian Sees Massive Anti-Drug Rally as LG Manoj Sinha Calls for United Fight Against Narco-Terrorism

शोपियां में नशे के खिलाफ जनआंदोलन: नार्को-टेररिज्म के खिलाफ एकजुट हुआ कश्मीर, पदयात्रा में दिखी एकता

Sat, 23 May 2026 02:08 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 23 May 2026 02:08 PM IST
सार

शोपियां में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित विशाल नशा विरोधी पदयात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशे और नार्को-टेररिज्म को गंभीर खतरा बताते हुए समाज से इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की।

विज्ञापन
Shopian Sees Massive Anti-Drug Rally as LG Manoj Sinha Calls for United Fight Against Narco-Terrorism
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में चल रहे 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत शोपियां में शनिवार को एक विशाल नशा विरोधी पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ समाज को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि नशा केवल सामाजिक बुराई नहीं बल्कि आतंकवाद से जुड़ा गंभीर खतरा है, जो युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन




एलजी ने कहा कि नशे से होने वाली कमाई का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन हथियार खरीदने में कर रहे हैं जिससे निर्दोष लोगों की जान जा रही है।  खासकर युवाओं, माताओं और परिवारों से अपील की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और समाज को सुरक्षित बनाएं। पदयात्रा में छात्र, सामाजिक संगठन, अधिकारी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed