{"_id":"63cd5b94177e865ae5336d1a","slug":"shopian-police-and-army-arrested-hm-terrorist-active-since-2017-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shopian: छह साल से एक्टिव हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian: छह साल से एक्टिव हिजबुल का आतंकी गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल
Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 09:23 PM IST
सार
शोपियां पुलिस और सेना की सयुंक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी पकड़ा है, जो करीब छह साल से एक्टिव है और कई अलग-अलग वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
Terrorist Nasir File Photo
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी के जिला शोपियां पुलिस और सेना की सयुंक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी पकड़ा है, जो करीब छह साल से एक्टिव है और कई अलग-अलग वारदातों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आतंकी नासिर अहमद शेर गोजरी उर्फ कासिम भाई को पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। वह कई आतंकी वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि आतंकी नासिर 2017 के बाद से सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले आतंकियों में से एक है। पुलिस ने उसके आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में नागरिक घायल
उधर, श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र के पास रविवार शाम आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इसमें एक नागरिक घायल हुआ है। श्रीनगर पुलिस ने बताया कि जिले के ईदगाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने एक ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में श्रीनगर के संगम क्षेत्र का निवासी अजाज अहमद (32) घायल हुआ है। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन