फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   SEPRATIST LEADER ASIA ANDRABI BOOKED UNDER PSA

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी पर लगा पीएसए

Tue, 11 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:31 PM IST
विज्ञापन
SEPRATIST LEADER ASIA ANDRABI BOOKED UNDER PSA
ASIA ANDARABI - फोटो : GETTY IMAGES
अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है । आसिया और उनके करीबी फहमीदा सोफी को मंगलवार को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी के बाद आसिया और उनके साथियों को पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक आसिया को बारामुला जेल में शिफ्ट किया गया है ।
विज्ञापन



गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में हिंसा भड़काने वाले अलगाववादी नेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस ने अलगाववादी संगठन दुख्तरान-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी को गिरफ्तार किया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी श्रीनगर में युवकों को पत्थरबाजी और हिंसा के लिए भड़का रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उनको और उनके करीबी फहमीदा सोफी को गिरफ्तार किया था । गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोटी बाग पुलिस थाने में ले जाया गया था जिसके बाद इन्हें बारामुला की जेल में भेज दिया गया है ।

हुर्रियत की महिला विंग की चीफ हैं आसिया

SEPRATIST LEADER ASIA ANDRABI BOOKED UNDER PSA
आसिया अंद्राबी - फोटो : File Photo
उल्‍लेखनीय है कि आसिया उस समय सुर्खियों में आयीं जब श्रीनगर में पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर उसने पाकिस्तानी झंडा फहराया था।

आसिया ने न केवल पाकिस्तान का झंडा फहराया बल्कि अपने समर्थकों के साथ उसने वहां का राष्ट्र गान भी गाया था। इस मामले में उसपर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। आपको बता दें की आसिया अंद्राबी, हुर्रियत की महिला विंग 'दुख्तरान-ए-मिल्लत' (डॉटर ऑफ नेशन) की चीफ हैं और जानी-मानी अलगावावादी नेता हैं। इस संगठन का उद्देश्य रहा है कि कश्मीर में इस्लामिक कानून लाया जाए और इसे भारत से अलग किया जाय।

इससे पूर्व 28 अगस्त 2010 को आसिया को देश में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने, हिंसा फैलाने और देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके पति आशिक हुसैन फक्तू हैं जिन्होंने 22 वर्ष जेल में काटा है। साथ ही सितंबर 2013 में आसिया के तीन भतीजों को आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर गिरफ्तार किया था।

नवाज शरीफ ने आसिया को लिखी थी चिठ्ठी

SEPRATIST LEADER ASIA ANDRABI BOOKED UNDER PSA
ASIA ANDRABI - फोटो : ANI
असिया अंद्राबी के न केवल हाफिज सईद जैसे आतंकियों से रिश्ते बताए जाते हैं बल्कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी खुलकर तारीफ करते हैं। पिछले शरीफ ने आसिया अंद्राबी के एक खत लिखा था, जिसकी मीडिया में खूब चर्चा हुई थी।  

नवाज शरीफ ने महिला अलगाववादी संगठन 'दुखतरन-ए-मिल्लत' की नेता आसिया अंद्राबी को पत्र लिखकर उनकी भूमिका की सराहना की थी।

उन्होंने अपनी सरकार की ओर से नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग की प्रतिबद्धता जताई थी। शरीफ ने कहा था कि यह दलील वाजिब नहीं है कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पुराने हो चुके हैं तथा उन्होंने इन प्रस्तावों को जल्द लागू करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed