{"_id":"62bad6b4fa626600782415cb","slug":"security-forces-killed-two-lashkar-e-taiba-terrorists-in-kulgam-both-responsible-for-killing-of-sarpanch-shabir-ahmed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kulgam: सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या का लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kulgam: सुरक्षाबलों ने सरपंच की हत्या का लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर
Tue, 28 Jun 2022 03:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:53 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि कुलगाम में मारे गए दो आतंकी इस साल अप्रैल के महीने में कुलगाम के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबल (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में अप्रैल महीने में सरपंच शब्बीर अहमद मीर की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। कुलगाम के गुंडचहल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मंगलवार को पुलिस ने बताया है कि दोनों आतंकी सरपंच की हत्या के लिए जिम्मेदार थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार को आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना और जेकेपी ने कुलगाम के गुंडचहल इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षाबल लक्षित क्षेत्र के पास पहुंचे, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दोनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। मुठभेड़ स्थल से एक एके सीरीज राइफल, एक पिस्टल और अन्य जंगी सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मारे गए आतंकवादियों की पहचान कैमुह निवासी जुबैर एह मीर और कुलपोरा निवासी इदरीश एह डार के रूप में की है। दोनों आतंकी इस साल अप्रैल के महीने में कुलगाम के सरपंच शब्बीर अहमद मीर की हत्या को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार थे।
सुरक्षाबलों के सफल ऑपरेशन ने दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के कैडर को एक बड़ा झटका दिया है और आगामी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है।