फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the

Delhi Blast: हर निगाह और कान सुर्खियों पर...कौन गिरफ्तार, अब किसका नाम; पहले पहलगाम अब फिर से पुलवामा का दाग

Fri, 14 Nov 2025 01:53 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 14 Nov 2025 01:53 PM IST
सार

दिल्ली धमाके के कश्मीर से जुड़े कनेक्शन के बाद बारामुला, अनंतनाग और कुपवाड़ा में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं और निगरानी अभियान तेज किया गया है। स्थानीय लोग डर और बेचैनी में हैं, जबकि प्रशासन सख्त कार्रवाई और सतर्कता बनाए हुए है।

विज्ञापन
Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the
पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी आतंकियाें के पुलवामा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर छापे के दौरान पुलिस। - फोटो : पुलिस

विस्तार

दिल्ली कार धमाके का कश्मीर से कनेक्शन जुड़ने के बाद से बारामुला, सोपोर और उत्तरी व मध्य कश्मीर के अन्य हिस्सों में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं। मल्टी-एजेंसी सेंटर से ठोस खुफिया जानकारी मिलने पर जांच और निगरानी अभियान तेज कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। सख्त सुरक्षा के बीच स्थानीय लोग खामोश हैं पर उनके मन की हलचल को उनके बातचीत के तरीके से समझा जा सकता है। लोग रोजमर्रा के काम निपटा रहे हैं पर हर निगाह समाचारों की सुर्खियों पर है। कितनी गिरफ्तारी, कितने छापे और किसका नाम सामने आ रहा है, इसमें सभी की जिज्ञासा बनी हुई है। 

विज्ञापन

Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the
पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी आतंकियाें के पुलवामा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर छापे के दौरान पुलिस। - फोटो : पुलिस

चिंता और बेचैनी में कट रहीं रातें
उत्तरी कश्मीर के बारामुला और आसपास के इलाकों में लोगों की रातें चिंता और बैचेनी में कट रही हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों, खासकर उन लोगों में भय पैदा कर दिया है जिनके परिवार के सदस्य जम्मू-कश्मीर से बाहर पढ़ाई या काम करते हैं। स्थानीय निवासी गुलाम नबी कहते हैं कि उनका बेटा चंडीगढ़ में पढ़ रहा है। बेटे ने कहा है कि विस्फोट के बाद से वह असुरक्षित महसूस कर रहा है। एक दुकानदार ने कहा कि व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आई है।

Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the
पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी आतंकियाें के पुलवामा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर छापे के दौरान पुलिस। - फोटो : पुलिस

मन में मलाल.. पहले पहलगाम अब फिर से पुलवामा का दाग  
दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन पुलवामा से जुड़ने के बाद अनंतनाग में टेलीविजन के आगे बैठे लोगों ने कहा कि अभी तो पहलगाम का दाग धुला नहीं था और फिर से पुलवामा का दाग लग गया। आम आदमी इन्हीं धब्बों से परेशान है।

बात करने और नाम लेने से लोग डरने लगे हैं। कहते हैं कि हमें अमन चाहिए। वहीं अनंतनाग शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों ने सुरक्षा बढ़ा दी है। कई जगहों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। अफवाहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अनंतनाग इसलिए भी संवेदनशील ज्यादा है क्योंकि यहीं जीएमसी के अस्पताल में एक डॉक्टर के लॉकर से राइफल मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां कड़ी नजर रख रही हैं। किसी भी खतरे को रोकने के लिए वे हर पल सतर्क हैं।

विज्ञापन

Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the
पाकिस्तान में बैठे कश्मीरी आतंकियाें के पुलवामा में रहने वाले रिश्तेदारों के घर छापे के दौरान पुलिस। - फोटो : पुलिस

जमात के पूर्व सदस्यों पर कड़ा पहरा, मौन विरोध 
यहां के लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौन विरोध जताते हुए व्यापारी, छात्र, स्थानीय नेता और आम नागरिकों ने जुलूस निकाला। उनका कहना है कि इन घटनाओं ने हमारी चुनौतियां बढ़ाई हैं। वहीं टीमें संवेदनशील स्थानों का दौरा कर रही हैं और स्थानीय नेटवर्क से जानकारी एकत्र कर रही हैं। जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि ये तलाशी नियमित सत्यापन और खुफिया जानकारी पर आधारित जांच का हिस्सा हैं। कुपवाड़ा के निवासियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि प्रशासन शीघ्रता और स्पष्टता से कार्रवाई करे।

Security forces are on high alert in Baramulla, Sopore and other parts of north and central Kashmir after the
कुलगाम में जमात ए इस्लामी के ठिकानों पर जांच करती पुलिस। - फोटो : पुलिस

सुरक्षा चौकियां स्थापित, लोग बोले-हम पर हो रहा शक
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। प्रमुख मार्गों पर कई चौकियां स्थापित की गई हैं और सुरक्षाबल सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर विशेष नजर है। ऐसी घटनाओं को शांति के खिलाफ बताते हुए स्थानीय लोग कह रहे हैं कि फिर से हम पर शक होने लगा है। बांदीपुरा के एक दुकानदार ने कहा, यहां के लोग शांति से रहना चाहते हैं। इस तरह की हिंसा से सिर्फ दुख और संदेह ही मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed