फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Search operation launched in Lal Chowk after Delhi blast

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद लाल चौक में चलाया गया तलाशी अभियान, होटलों की औचक जांच के साथ सत्यापन मुहिम

Sat, 29 Nov 2025 12:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 12:57 AM IST
सार

विशेष दस्ते हाईवे से लेकर आंतरिक इलाकों में तलाशी ऑपरेशन चला रहे हैं। शुक्रवार को विशेष टीम ने श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया।

विज्ञापन
Search operation launched in Lal Chowk after Delhi blast
श्रीनगर लाल चौक (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दिल्ली धमाके के बाद सफेदपोश आतंक मॉड्यूल के तार कश्मीर से जुड़ने के बाद से पुलिस सतर्कता बरत रही है। विशेष दस्ते हाईवे से लेकर आंतरिक इलाकों में तलाशी ऑपरेशन चला रहे हैं। शुक्रवार को विशेष टीम ने श्रीनगर का दिल कहलाए जाने वाले लाल चौक में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान होटलों की औचक जांच की गई। ऑपरेशन में पुलिस के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 132 बटालियन और 213 बटालियन की महिला जवानों ने जांच की। साथ ही सत्यापन ड्राइव चलाई। बड़ी गिनती में जवानों को सतर्क देखकर माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन होटलों, गेस्ट हाउस पर केंद्रित था ताकि गैर कानूनी गतिविधियों के लिए इनके इस्तेमाल को रोका जा सके। टीमों ने होटलों के रिकॉर्ड चेक किए। किसी भी मेहमान को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक टीम बाहर सतर्क रही जबकि बाकी टीमों ने होटलों में जाकर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। महिलाओं की टीम को खास तौर पर तैनात किया गया था। ऑपरेशन कई घंटों तक चला जिसमें संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। अधिकारियों ने होटल मालिकों और गेस्ट हाउस संचालकों को सलाह दी कि वे सत्यापन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed