फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Sajad gani Lone is Lok Sabha Candidate for Peoples Conference From baramulla North Kashmir

जम्मू कश्मीर: बारामुला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे सज्जाद गनी लोन, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने की घोषणा

Mon, 26 Feb 2024 04:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने सज्जाद गनी लोन को उत्तरी कश्मीर लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी का संसदीय उम्मीदवार घोषित किया है। सज्जाद लोन पार्टी अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
Sajad gani Lone is Lok Sabha Candidate for Peoples Conference From baramulla North Kashmir
Sajad Lone - फोटो : संवाद

विस्तार

सज्जाद गनी लोन उत्तरी कश्मीर की लोकसभा सीट बारामुला के लिए चुनाव लड़ेंगे। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के महासचिव इमरान रजा अंसारी ने सोमवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने और आगामी संसदीय चुनावों में सर्वोत्तम संभव रास्ता तय करने के लिए पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी के जवाब में, मैंने पिछले दो हफ्तों में व्यापक चर्चा की है। मैं सभी निर्वाचन क्षेत्र प्रमुखों और ब्लॉक स्तर के नेताओं से मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के आधार पर उन्होंने बारामुला संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बारामुला संसदीय सीट के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ' मुझे औपचारिक रूप से घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि सज्जाद लोन ने पार्टी की मांग मान ली है। वह बारामुला संसदीय सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।'


उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व इसके लिए सज्जाद लोन को शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास जताया कि सात दशकों के दर्दनाक इंतजार के बाद घाटी के लोगों के उचित मुद्दे की वकालत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed