Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Retaliation for Kulgam attack Lashkar terrorist Umar Nasir killed in an encounter commander Latif Bhat cornere

कुलगाम हमले का बदला: मुठभेड़ में लश्कर आतंकी उमर नासिर ढेर, कमांडर लतीफ भट घिरा, डीजीपी-आईजीपी ने संभाली कमान

Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/कुलगाम
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/कुलगाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 01:48 AM IST
सार

सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की टीमें कुलगाम के लारू और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी शुरू की। दोपहर 2:15 बजे आतंकियों के एक गुट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक आतंकी मारा गया।

विज्ञापन
Retaliation for Kulgam attack Lashkar terrorist Umar Nasir killed in an encounter commander Latif Bhat cornere
भीषण मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का सुरक्षाबलों ने छठे दिन बदला ले लिया। लारू में महातलाशी अभियान के दौरान हुई भीषण मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी उमर नासिर को ढेर कर दिया गया। वहीं, लश्कर कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है।

विज्ञापन


कुलगाम के नौपोरा अखरन में 11 नवंबर को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। हमले के बाद से ही सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे थे। इसी कड़ी में रविवार शाम को मीर बाजार क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट मिले। इसके बाद बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने एक लक्षित कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) शुरू किया। तलाशी अभियान पूरी रात चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सुरक्षाबलों की टीमें कुलगाम के लारू और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाशी शुरू की। दोपहर 2:15 बजे आतंकियों के एक गुट ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान एक आतंकी मारा गया। उसका शव ड्रोन कैमरे में देखा गया जिसे देर रात बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मारा गया आतंकी उमर नासिर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि उसके परिवार के सदस्यों की ओर से पहचान किए जाने के बाद ही हो सकेगी। माना जा रहा है कि कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड लतीफ भट मुठभेड़ में घायल हुआ है। वह लश्कर का स्थानीय कमांडर है। उसे मार गिराने के लिए ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है। लतीफ इससे पहले शोपियां में सुरक्षाबलों के एक अभियान के दौरान बच निकला था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकियों की पहचान और उनके बारे में अन्य जानकारी ऑपरेशन समाप्त होने के बाद ही सार्वजनिक की जाएगी।


डीजीपी और आईजीपी ने खुद संभाली कमान
रविवार शाम को आतंकियों के पुख्ता इनपुट मिलने के बाद डीजीपी नलिन प्रभात और आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार मौके पर पहुंच गए थे। वे लारू में खुद मुठभेड़ स्थल पर मौजूद रहे और अभियान का नेतृत्व किया। कुलगाम हमले के बाद से पूरे दक्षिण कश्मीर, विशेषकर कुलगाम और इसके सीमावर्ती इलाकों में अब भी व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले छह दिनों से लगातार जंगलों और रिहायशी इलाकों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed