फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   railway news

Srinagar News: अमरनाथ एक्सप्रेस सात तो राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई

विज्ञापन
railway news
- कोहरे के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, सुपरफास्ट वंदे भारत डेढ़ घंटा लेट
विज्ञापन

- वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रवाना

जम्मू। कोहरे का असर ट्रेनों के आवागमन पर पड़ रहा है। एक्सप्रेस के साथ सुपरफास्ट ट्रेनें सात घंटे तक लेट हो रही हैं। शुक्रवार को अमरनाथ एक्सप्रेस सात तो राजधानी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से जम्मू पहुंची। इसी तरह वंदेभारत सुपरफास्ट डेढ़ घंटा लेट रही। कटड़ा-कालका एक्सप्रेस, अमृतसर-कटड़ा वंदेभारत, जम्मू मेल और सोमनाथ एक्सप्रेस निरस्त है।
रेल प्रशासन के मुताबिक 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस एक, 12425 जम्मू राजधानी दो , 14609 हेमकुंड एक्सप्रेस दो, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति दो, 14661 एक्सप्रेस दो, 12413 गलता धाम पूजा एक्सप्रेस दो, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस दो, 13151 सियालदह एक्सप्रेस दो और 18101 संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटा देर से आई।
विज्ञापन

इसी क्रम में 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस सात, 12919 मालवा एक्सप्रेस पांच, 16031 अंडमान एक्सप्रेस दो, स्वराज एक्सप्रेस एक और सुपरफास्ट वंदे भारत डेढ़ घंटा देरी से जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वाराणसी जाने वाली 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटा देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed