{"_id":"6ac2b90e67645f440b0ad8a0","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1030568-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शेष भारत ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से रौंदा
विज्ञापन
Rest Of India players pose with Irani Cup after defeating Jammu and Kashmir by 167 runs.
- फोटो : credit
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ईरानी कप के मुकाबले में शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) ने चौथे दिन रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद शेष भारत ने दूसरी पारी में रविचंद्रन स्मरण के शानदार शतक और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के छह विकेटों की बदौलत मुकाबला जीता।
चौथे दिन की सुबह शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी 319 रनों पर समाप्त की। संकटमोचक बनकर उभरे युवा बल्लेबाज आर स्मरण ने 153 गेंदों में 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 100वें ओवर में स्मरण के आउट होने के साथ ही शेष भारत की दूसरी पारी 99.5 ओवरों में 319 पर सिमटी। पहली पारी में 41 रनों की बढ़त हासिल करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज कमरन इकबाल (32 रन, 39 गेंद) और शुभम खजूरिया ने महज 54 गेंदों में अर्धशतकीय (50 रन) साझेदारी पूरी की। 11वें ओवर में शेष भारत ने मैच में वापसी की, जब अंपायर्स कॉल पर रिव्यू के बाद कमरन इकबाल पगबाधा होकर पवेलियन लौट गए।
पहला विकेट गिरने के बाद शेष भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप ने शिकंजा कस लिया। शुभम पुंडीर (9) डीआरएस रिव्यू के जरिए आउट हुए। लंच तक जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट पर 89 रन बना लिए थे और शुभम खजूरिया (36) क्रीज पर टिके हुए थे। लंच के बाद पहली ही गेंद पर खजूरिया के आउट होते ही मेजबान टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। साहिल लोत्रा शून्य पर रिव्यू के जरिए पगबाधा हुए, जबकि अब्दुल समद भी 20 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम दूसरी पारी में 28.4 ओवरों में महज 111 रनों पर सिमट गई। शेष भारत के लिए मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10.4 ओवर में मात्र 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप ने उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर
शेष भारत (पहली पारी) : 237/10 (आर स्मरण 68; सुनील कुमार 3/36)
जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) : 278/10 (पारस डोगरा 75, लोन नासिर मुजफ्फर 64; मुकेश चौधरी 5/78)
शेष भारत (दूसरी पारी) : 319/10 (आर स्मरण 135; सुनील कुमार 3/56)
जम्मू-कश्मीर (दूसरी पारी) : 111/10 (शुभम खजूरिया 36, कमरन इकबाल 32; मुकेश कुमार 6/33)
परिणाम : शेष भारत 167 रनों से विजयी
विज्ञापन
चौथे दिन की सुबह शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी 319 रनों पर समाप्त की। संकटमोचक बनकर उभरे युवा बल्लेबाज आर स्मरण ने 153 गेंदों में 135 रनों की बेहतरीन पारी खेली। 100वें ओवर में स्मरण के आउट होने के साथ ही शेष भारत की दूसरी पारी 99.5 ओवरों में 319 पर सिमटी। पहली पारी में 41 रनों की बढ़त हासिल करने वाली जम्मू-कश्मीर की टीम को जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज कमरन इकबाल (32 रन, 39 गेंद) और शुभम खजूरिया ने महज 54 गेंदों में अर्धशतकीय (50 रन) साझेदारी पूरी की। 11वें ओवर में शेष भारत ने मैच में वापसी की, जब अंपायर्स कॉल पर रिव्यू के बाद कमरन इकबाल पगबाधा होकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
पहला विकेट गिरने के बाद शेष भारत के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और आकाश दीप ने शिकंजा कस लिया। शुभम पुंडीर (9) डीआरएस रिव्यू के जरिए आउट हुए। लंच तक जम्मू-कश्मीर ने तीन विकेट पर 89 रन बना लिए थे और शुभम खजूरिया (36) क्रीज पर टिके हुए थे। लंच के बाद पहली ही गेंद पर खजूरिया के आउट होते ही मेजबान टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। साहिल लोत्रा शून्य पर रिव्यू के जरिए पगबाधा हुए, जबकि अब्दुल समद भी 20 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम दूसरी पारी में 28.4 ओवरों में महज 111 रनों पर सिमट गई। शेष भारत के लिए मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10.4 ओवर में मात्र 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि आकाश दीप ने उनका भरपूर साथ दिया।
विज्ञापन
संक्षिप्त स्कोर
शेष भारत (पहली पारी) : 237/10 (आर स्मरण 68
जम्मू-कश्मीर (पहली पारी) : 278/10 (पारस डोगरा 75, लोन नासिर मुजफ्फर 64
शेष भारत (दूसरी पारी) : 319/10 (आर स्मरण 135
जम्मू-कश्मीर (दूसरी पारी) : 111/10 (शुभम खजूरिया 36, कमरन इकबाल 32
परिणाम : शेष भारत 167 रनों से विजयी