फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PWD road to make a move for 20 years found

20 सालों से एक कदम सड़क नहीं बना पाया लोनिवि

Sun, 04 Dec 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
PWD road to make a move for 20 years found
सुपाणा-धारी हल्का वाहन मार्ग - फोटो : amar ujala.
सुपाणा-धारी हल्का वाहन मोटर मार्ग का काम पिछले बीस सालों से ठप पड़ा है। मार्ग को न तो चौड़ा किया गया है और ना ही मार्ग गांव तक पहुंच पाया है। ग्रामीणों ने शीघ्र मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। विकास खंड कीर्तिनगर के सुपाणा, गंडासू, महरगांव व धारी गांव को जोड़ने के लिए लोक निर्माण खंड ने बीस साल पूर्व सुपाणा-धारी हल्का वाहन मार्ग का निर्माण शुरू किया था। ग्राम प्रधान अनिता देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार पांडे ने मार्ग की उपेक्षा पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कहा कि सालों से ग्रामीण मोटर मार्ग को गांव तक पहुंचाने व हल्के वाहन मार्ग को मोटर मार्ग में तब्दील कर डामरीकरण किये जाने की मांग कर रहे है, किंतु आज तक किसी ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से नही लिया है। ऐसे में लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधियों ने बताया कि लोक निर्माण खंड ने जो 5किमी का हल्का वाहन मार्ग बनवाया था वह भी गड्डों में तब्दील हो चुका है, जिस पर आये दिन दुर्घनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने विभाग सहित शासन प्रशासन से मोटर मार्ग पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किये जाने की मांग की है। अगर सुपाणा-धारी हल्का वाहन मार्ग का निर्माण धारीगांव तक किया जाता व मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण हो जाता तो क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं व क्षेत्रीय जनता को सिद्धपीठ धारी देवी के दर्शनों को पहुंचने में आसानी हो जाएगी। मोटर मार्ग निर्माण न होने से क्षेत्रीय जनता सहित इस क्षेत्र के श्रद्वालुओं को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से 8 किमी. अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसके साथ ही इस मार्ग के निर्माण हो जाने से श्रद्वालुओं को 500मी. की खड़ी चढ़ाई नही नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अधिकारियों का है कहना-
मार्ग के चौड़करण व डामरीकरण के साथ  एक किमी निर्माण किये जाने को शासन को प्रपोजल भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। बीपी नौटियाल अधिसाशी अभियंता लोक निर्माण खंड कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed