{"_id":"62ab1499b0d4a731c9273ff7","slug":"pulwama-ied-found-pressure-cooker-ied-recovered-in-pulwama-bomb-disposal-squad-destroyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pulwama IED Found: पुलवामा में प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pulwama IED Found: पुलवामा में प्रेशर कुकर आईईडी बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया ध्वस्त
Thu, 16 Jun 2022 05:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:01 PM IST
सार
पुलवामा में सुरक्षाबलों को प्रेशर कुकर आईईडी मिली है। सुरक्षाबलों ने इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आईईडी को ध्वस्त किया।
विज्ञापन
Pulwama IED Found
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सड़क के पास तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को प्रेशर कुकर आईईडी मिली है। सुरक्षाबलों ने इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जा कर ध्वस्त किया।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला के अरमुला लस्सीपोरा इलाके में सड़क के पास सीआरपीएफ और पुलवामा पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान प्रेशर कुकर करीब 15 किलो आईईडी मिली। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत बम निरोधक दस्ते को दे दी। बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। इस तरह सुरक्षाबलों ने सतर्कता से एक बड़े हादसे को टाल दिया है। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।