{"_id":"5ff6206c8ebc3e2e2c37c7eb","slug":"political-shrinagar-news-jmu226356756","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मोहम्मद के दृष्टिकोण पर अमल का सही समय-महबूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मोहम्मद के दृष्टिकोण पर अमल का सही समय-महबूबा
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने अपने संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद को उनकी 5वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में प्रत्येक दिन होने वाली घटनाएं हमें मुफ्ती साहब के बताए रास्ते को याद दिलाती हैं। जिन्होंने शांति स्थापित करने के लिए बातचीत और आपसी मेलमिलाप को एक मात्र रास्ता बताया था। दक्षिण एशिया में इसी से शांति स्थापित हो सकती है।
महबूबा ने अपने बयान में शांति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थायी शांति के लिए मुफ्ती मोहम्मद के रोडमैप को ध्यान में रखकर उनकी राय का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी से पहले भी शांति स्थापित हुई थी। मुख्यमंत्री के रूप में सईद के कार्यकाल ने इस रोड मैप को विकसित किया और पहली बार मुद्दों को सुलझाने और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति लाने के लिए सामंजस्यपूर्ण दृष्टिकोण पर राष्ट्रीय सहमति का विचार सामने लाया था। इसके फायदे खुलकर सामने आए थे। मुफ्ती साहब का नजरिया था कि क्रास बॉर्डर ट्रेड चलता रहे। नियंत्रण रेखा पर शांति हो तथा प्रभावितों को उचित मिले।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम मुश्किल दौर से गुजरते हैं, तो मुफ्ती साहब का यह दृष्टिकोण याद दिलाता है कि इस क्षेत्र में स्थायी शांति हासिल करने का एकमात्र तरीका है। पार्टी ने बयान में अपने दिवंगत संस्थापक को एक दूरदर्शी राजनेता और एक कुशल प्रशासक बताया।