फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police arrests 2 active LeT terrorists in Budgam

Jammu Kashmir: बडगाम में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 28 Mar 2022 02:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Mar 2022 02:41 PM IST
सार

बडगाम में पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से हथियार, आपत्तिजनक सामग्री और एक पिस्टल सहित गोला-बारूद भी मिला है।

विज्ञापन
Police arrests 2 active LeT terrorists in Budgam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना की 62 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया और जिले के सुनरगुंड इलाके से लश्कर के 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनकी शिनाख्त रामनगरी शोपियां के वसीम अहमद गनई और सीडो शोपियां के इकबाल अशरफ  शेख के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


आतंकियों के पास से एक चीनी पिस्तौल, 2 पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल की 12 गोलियां, एके 47 राइफल की 32 गोलियां, विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। बडगाम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed