फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Plot to shake Pulwama failed, ten kg IED recovered

पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम, दस किलो आईईडी बरामद

विज्ञापन
Plot to shake Pulwama failed, ten kg IED recovered
अनंतनाग। आईईडी हमले कर दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले को दहलाने की जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम करते हुए 10 किलो आईईडी बरामद की है। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जैश आतंकियों की ओर से हमले की साजिश रचे जाने का इनपुट प्राप्त हुआ था। इस आधार पर कुछ संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई, जिसमें साजिश का खुलासा हुआ। उनकी निशानदेही पर दस किलो आईईडी बरामद हुई। आईईडी को एक कंटेनर में छिपाकर रखा गया था। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उनका टारगेट क्या था। पुलिस ने बताया कि समय रहते आईईडी बरामद कर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बौखलाए आतंकियों की ओर से लगातार आईईडी हमले करने की साजिशें की जा रही हैं, जिसे सुरक्षा बल समय रहते विफल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed