फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Khelo India Winter Games in Gulmarg from today

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग की वादियों में आज से दिखेगा खेलो इंडिया विंटर गेम्स का जुनून

Fri, 26 Feb 2021 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Winter Games in Gulmarg from today
गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स की पूर्व संध्या पर मशाल के साथ नाइट स्कीइंग करते खिलाड़ी... - फोटो : अमर उजाला

गुलमर्ग की वादियों में आज से देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों का जनून और जज्बा देखने को मिलेगा। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का दूसरा संस्करण 26 फरवरी से 2 मार्च तक होने जा रहा है।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के अवसर पर राज्य खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहेंगे। वह वीरवार को ही गुलमर्ग पहुंच गए। कार्यक्रम में एलजी मनोज सिन्हा भी उपस्थित हो सकते हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल मंत्रालय और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल कर रहा है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में देश के 27 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में नौ विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चार दिवसीय खेल महोत्सव का ई-उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खेल महोत्सव में स्नो बोर्डिंग, स्कीईंग, नार्डिक स्की, आइस्टोक, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्केटिंग, स्नो शू दौड़ सहित नौ खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ स्थानीय कला और व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। कोविड के बीच होने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के सफल, सुरक्षित आयोजन को लेकर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed