{"_id":"62cea76176b8b95345301add","slug":"pdp-chief-mehbooba-mufti-said-amarnath-yatra-was-a-sign-of-hindu-muslim-brotherhood-but-bjp-politicized-it-for-their-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती बोलीं: अमरनाथ यात्रा भाईचारे की निशानी थी, पर भाजपा ने इसका राजनीतिकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती बोलीं: अमरनाथ यात्रा भाईचारे की निशानी थी, पर भाजपा ने इसका राजनीतिकरण किया
Wed, 13 Jul 2022 04:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 13 Jul 2022 04:37 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कह कि श्री अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी, लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन
PDP Chief Mehbooba Mufti
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने श्री अमरनाथ यात्रा और हर घर तिरंगा लगाए जाने के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी, लेकिन भाजपा ने इसका राजनीतिकरण कर दिया है।
विज्ञापन
महबूबा ने कहा- 'यह यात्रा (अमरनाथ यात्रा) हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की निशानी होती थी लेकिन भाजपा ने इस यात्रा को सियासी हथकंडा बना दिया है कि जैसे जम्मू-कश्मीर को फतह करना है। इनके पास रिपोर्ट है जिसमें लिखा है कि एक दिन में यात्रा के लिए 5,000 से अधिक लोग नहीं जाने चाहिए।'
विज्ञापन
वहीं आगे उन्होंने हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा को घेरते हुए कहा- 'हम एक मुस्लिम बहुल प्रदेश हैं। हमने पाकिस्तान के साथ जाने से इंकार कर हिंदुस्तान से हाथ मिलाया। हमने इस मुल्क का झंडा कबूल किया और उसके साथ अपना झंडा मिलाया। हम दोनों झंडों को सलाम करते रहे। लेकिन, आज हमारे घरों में घुसकर झंडे लगा रहे हैं।'
विज्ञापन