फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PDF leader Baig expressed his displeasure towards PAGD through article in UK newspaper

पीडीएफ नेता बेग ने ब्रिटेन के अखबार में लेख के जरिये पीएजीडी के प्रति जताई नाराजगी

विज्ञापन
PDF leader Baig expressed his displeasure towards PAGD through article in UK newspaper
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के नेता और प्रदेश सचिव जावेद बेग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग के लिए पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डेक्लेरेशन (पीएजीडी) की आलोचना करते हुए कहा कि तथाकथित कश्मीरी नेतृत्व केंद्र शासित प्रदेश में स्थायी शांति और स्थिरता प्राप्त करने के रास्ते में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन

ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार में प्रकाशित एक लेख में बेग ने कहा कि जब भी कश्मीर में स्थायी शांति और स्थिरता की वापसी के अवसर सामने आते हैं तो तथाकथित कश्मीरी नेतृत्व द्वारा उसमें बाधाएं पैदा की जाती हैं। इस नेतृत्व ने कश्मीर घाटी को स्थायी रूप से राजनीतिक अस्थिरता, अराजकता और अनिश्चितता में डाल दिया है। उन्होंने लिखा है कि पीएजीडी की हालिया घोषणा में जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने की पूर्व शर्त के रूप में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग एक बार फिर कश्मीर केंद्रित पार्टियों के जिद्दी रवैये को दर्शाती है कि कश्मीर घाटी से संबंधित किसी भी मुद्दे को हमेशा विवाद की स्थिति में रखा जाए। बेग ने आगे सवाल किया कि पीएजीडी जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की राह में अनावश्यक बाधा क्यों पैदा कर रहा है जबकि दिल्ली पहले ही इसके बारे में प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed