Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pakistan should stop terror activities against India and maintain good relations

रामदास अठावले का बयान: आतंकवाद बंद करे पाकिस्तान, भारत से बनाए अच्छे रिश्ते; उचित समय पर बहाल होगा स्टेटहुड

Sat, 28 Nov 2026 04:13 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 28 Nov 2026 04:13 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए पाकिस्तान से आतंकवाद और घुसपैठ बंद कर भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में विकास और पर्यटन बढ़ा है, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा उचित समय पर बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan should stop terror activities against India and maintain good relations
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां बंद करने, घुसपैठ रोकने और दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Trending Videos

श्रीनगर में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अठावले ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भी लोग पाकिस्तान से परेशान हैं और वहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर रहा है। अठावले ने कहा कि पाकिस्तान को बार-बार घुसपैठियों भेजने और गोलीबारी करने के बजाय भारत के साथ बेहतर संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत का रुख स्पष्ट है। पाकिस्तान आतंकवाद बंद करे और भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए। भारत की अर्थव्यवस्था अमेरिका, चीन और जर्मनी के बाद दुनिया में चौथे स्थान पर है। मेक इन इंडिया और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है। सरकार इन क्षेत्रों को जम्मू-कश्मीर में भी बढ़ावा देना चाहती है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पर्यटन में बढ़ोतरी
अठावले ने कहा कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और पर्यटकों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने हाल ही में पहलगाम का दौरा किया और कहा कि वर्ष 2025 में वहां हुए आतंकी हमले के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन अब बड़ी संख्या में पर्यटक पहलगाम और कश्मीर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि कश्मीर आने को लेकर लोगों के मन में पहले जो डर था, वह अब काफी हद तक खत्म हो गया है। प्रदेश में रेल सेवाओं का विस्तार हो रहा है, बड़ी सुरंगें बनाई जा रही हैं और राष्ट्रीय व अन्य राजमार्गों का निर्माण बेहतर तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका पूरा हक दिलाना और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उचित समय पर बहाल होगा जम्मू-कश्मीर का स्टेटहुड
जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उचित समय आने पर किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने संबंधी विधेयक पेश किया था, तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि भविष्य में सही समय पर राज्य का दर्जा बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा।

अठावले ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जम्मू-कश्मीर में अपना संगठन मजबूत करने और राजनीतिक आधार बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed