फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pakistan likes the blood of Kashmiris the most: Jasrotia operation sindoor

'पाकिस्तान को कश्मीरियों का खून पसंद: कश्मीर में शांति से पाक बौखलाया, टूरिज्म पर किया हमला', बोले जसरोटिया

Wed, 21 May 2025 01:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 21 May 2025 01:28 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अभिजीत जसरोटिया ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसे कश्मीरियों का खून सबसे ज्यादा पसंद है और डेढ़ लाख कश्मीरियों की मौत का जिम्मेदार वही है।
 

विज्ञापन
Pakistan likes the blood of Kashmiris the most: Jasrotia operation sindoor
अभिजीत जसरोटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के जवाहर नगर स्थित मुख्यालय में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रवक्ता डॉ. अभिजीत जसरोटिया ने कहा कि पाकिस्तान को सबसे ज्यादा कश्मीरियों का खून पसंद है। पाकिस्तान की वजह से कश्मीर डेढ़ लाख लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन


सेना की बहादुरी ने रचा नया इतिहास
जसरोटिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पूरे देश की कामयाबी है। पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत शर्मसार हुई। हम कश्मीरी अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जिसने हमारी मेहमाननवाजी का कत्ल किया उसके बारे में सब जानते हैं। एक ऐसा मुल्क जिसका नाम तो पाकिस्तान है, हरकतें सारी नापाक हैं। उसका नाम पाकिस्तान नहीं नापाकिस्तान होना चाहिए था।

विज्ञापन

'नापाक मुल्क' पाकिस्तान को पसंद है कश्मीरियों का खून
एक ऐसा नापाक मुल्क जिसे सबसे ज्यादा कश्मीरियों का खून पसंद है। इतिहास की बात करें तो हमेशा पाकिस्तान ने अपनी नापाक नजर हमारे कश्मीरियों पर रखी है। अपनी सियासत और भूखे-नंगे देश को चलाने के लिए हमेशा कश्मीर का सहारा लिया। जब पाकिस्तान पर कहीं से चार पैसे आते हैं तो वह भारत पर हमला करता है। 1974 में हमारे दिए पैसे से उनके सिर पर छत आई थी, उन्हीं पैसों के दम पर कश्मीर में कबायली हमला कराया। हम जानते हैं कि उन कबायलियों में पाकिस्तानी सेना भी शामिल थी। हमें 65, 71 और कारगिल भी याद है।

मकबूल शेरवानी नहीं होते तो पाकिस्तान कब्जा कर चुका होता कश्मीर
शहीद मकबूल शेरवानी साहब नहीं होते तो बाकी कश्मीर पर भी पाकिस्तान का कब्जा होता। मैं सलाम करना चाहता हूं अपने कश्मीर के लोगों का जिन्होंने टू नेशन थ्योरी में हिंदुस्तान को चुना। पाकिस्तान ने हमेशा कश्मीरियों का खून बहाया। 1987 में कुछ लोग वहां से हथियार लेकर आये और पहले कश्मीर से हिंदुओं को निकाला। पंडितों की निर्मम हत्या की गई।

डेढ़ लाख कब्रें गवाह हैं पाकिस्तान की नापाक सोच की
उन्होंने कहा कि अगर हिंदू होने के नाते उन्हें मारा गया होता तो पाकिस्तान कश्मीरी मुसलमानों का खून नहीं बहाता। डेढ़ लाख कब्रें यहां बनीं हैं, वह कश्मीरी मुसलमानों की हैं और इनी नापाक मुल्क की वजह से हैं। पाकिस्तान का एक ही मजहब है कि कैसे कश्मीरियों का खून बहाए। इस दौरान प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर और मीडिया प्रभारी एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह ने भी संबोधित किया।


कारोबार और पर्यटन बढ़ना नहीं आया रास
जसरोटिया ने कहा कि पीराें-फकीरों की इस धरती के लोग सभी को साथ लेकर चलते हैं, लेकिन पाकिस्तान ने क्या नहीं किया हमारे साथ। अब पहलगाम में वो किया जो आज तक नहीं किया था। जब कश्मीर के लोगों ने अच्छे दिन देखे, कारोबार और पर्यटन बढ़ा, युवाओं को रोजगार मिला तो पाकिस्तान को यह रास नहीं आया। उसने हमारे 26 मेहमानों को कत्ल किया। षड्यंत्र रचा और धर्म पूछकर हत्या की। मंसूबा एक ही था कि कैसे कश्मीरियों को अलग-थलग करें। इससे आम कश्मीरियों के पेट पर लात पड़ी। पूरा साल लोग पर्यटकों का इंतजार करते हैं। हर कश्मीरी पर्यटकों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन

हमारी सेना ने औैकात दिखा दी
जसरोटिया ने कहा कि पाकिस्तान ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों पर भी गोलाबारी की। इनका एक ही मकसद है कश्मीरियों को नुकसान पहुंचाना। पाकिस्तान का डेमोक्रेसी से दूर-दूर का वास्ता नहीं। पाकिस्तान में कोई सुरक्षित नहीं। हमारी सेना और वायुसेना सक्षम न होती तो जिन 10 जगहों पर हमला हुआ वहां काफी नुकसान होता। 22 मिनट में हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी।

देश की बेटी ने कायम की मिसाल
सोफिया कुरैशी देश की बेटी है और उसने सभी मुस्लिम बच्चियों के लिए मिसाल कायम की है कि जब हमारी मुस्लिम बच्ची खड़ी होगी तो वह सिंदूर का बदला भी लेगी। पूरा हिंदुस्तान उनकी सराहना कर रहा है। राजस्थान के मंत्री का नाम न लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई ओछी बात की है तो हम उसे नजरअंदाज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed