फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Pahalgam: A memorial will be built in memory of the tourists killed in Byasaran, CM Omar set out to revive tou

पहलगाम: बायसरन में मारे गए पर्यटकों की याद में बनेगा स्मारक, कश्मीर में पर्यटन को संजीवनी देने निकले सीएम उमर

Wed, 28 May 2025 06:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम
अमर उजाला, नेटवर्क पहलगाम Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 28 May 2025 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में उच्चस्तरीय बैठक कर जम्मू-कश्मीर के विकास और पर्यटन के पुनर्जीवन पर जोर दिया। उन्होंने पहलगाम हमले के शहीदों की याद में स्मारक निर्माण की भी घोषणा की।

विज्ञापन
Pahalgam: A memorial will be built in memory of the tourists killed in Byasaran, CM Omar set out to revive tou
उमर सरकार ने पहलगाम में की कैबिनेट बैठक - फोटो : @CM_JnK

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम के बायसरन में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों की याद में स्मारक बनाया जाएगा। हम पहले दिन से ही इस पर चर्चा कर रहे हैं। यह स्मारक याद दिलाएगा कि बायसरन में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

विज्ञापन


यह सुनिश्चित करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे कि स्मारक गरिमापूर्ण और सम्मानजनक हो। सीएम साइकिल पर सवार होकर प्रमुख टूर और ट्रेवल्स ऑपरेटरों के साथ बातचीत के लिए पहलगाम के एक होटल पहुंचे थे। बाद में उन्होंने नुनवान बेस सी का भी दौरा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम ने टूर और ट्रेवल्स ऑपरेटरों का जताया आभार
देशभर से आए ट्रेवल्स और टूर ऑपरेटरों का आभार व्यक्त करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मैं आप सभी को पहलगाम आने और पर्यटन को पुनर्जीवित करने में सहयोग करने के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत को याद किया जब मुंबई और गुजरात से समूहों के आने से घाटी में पहली बार पर्यटन फिर से शुरू हुआ था।

उन्होंने पर्यटन को फिर से शुरू करने में मदद की और इसे अपने चरम पर पहुंचाया। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करने वाले टूर ऑपरेटरों में राजा रानी ट्रेवल्स, पूजा ट्रेवल्स, हीना ट्रेवल्स, वीना वर्ल्ड, ऑफ बीट डेस्टिनेशंस, केके टूअर्स, जय माता दी ट्रेवल्स, अरिहंत ट्रेवल्स, मधुचंदा ट्रेवल्स, टीएएफआई, कास ट्रेवल्स, एडीटीओआई, बेकन टूर्स प्रा.लि. आदि शामिल रहे।

उनके साथ ट्रांस ग्लोबल ट्रेवल्स, एसएचआर हर्षिल ट्रेवल्स (ओटीओएआई का प्रतिनिधित्व), गोल्डन टूर्स (ईटीएए के तहत), अजय मोदी ट्रेवल्स (गुजरात), ट्रेवल मंक (जैन ट्रेवल एसोसिएशन), थॉमस कुक, इमली, क्राफ्ट वेकेशन्स, ट्रेवल लाउंज जैसे ट्रेवल और ऑपरेटर और निकायों का एक क्रॉस-सेक्शन शामिल था। 

यह खबर भी पढ़ें: आतंक को साफ संदेश: 'कायराना हरकतों से हम नहीं डरने वाले', पहलगाम में पाकिस्तान पर बरसे सीएम उमर अब्दुल्ला

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed