फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   PAGD held meeting at Farooq Abdullah residence demands secure posting of migrant employees of kashmir

Target Killing: श्रीनगर में गुपकार गठबंधन की बैठक, कहा- प्रवासी कर्मियों को किया जाए सुरक्षित जगह तैनात

Sat, 14 May 2022 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 14 May 2022 01:58 PM IST
सार

पीएजीडी ने पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक की। उन्होंने टारगेट किलिंग की निंदा की। साथ ही पीएजीडी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि घाटी में कार्यरत प्रवासी कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर तैनात किया जाए।

विज्ञापन
PAGD held meeting at Farooq Abdullah residence demands secure posting of migrant employees of kashmir
गुपकार गठबंधन (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुपकार गठबंधन (पीएजीडी) में शामिल विभिन्न पार्टी नेताओं ने शनिवार को बैठक की। बैठक का आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के आवास पर किया गया। इसमें कश्मीर में हाल ही में हुई टारगेट किलिंग, परिसीमन आयोग की फाइनल रिपोर्ट व अन्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्ची की गई।

विज्ञापन


बैठक के बाद पीएजीडी ने घाटी में प्रवासी कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। पीएजीडी के प्रवक्ता एवं माकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारागामी ने कहा कि गुपकार गठबंधन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात करने का फैसला किया है। इसके लिए उपराज्यपाल से समय मांगा जाएगा और विभिन्न मांगों को उनके सामने उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे कश्मीरी पंडितों पर हुए लाठीचार्ज की भी निंदी की। उन्होंने कहा कि कश्मीर पंडित दुख बांटने के लिए सड़क पर निकले थे। ऐसे में उन पर लाठियां बरसाना निंदनीय है। ऐसा नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ की तरफ से वादे तो बहुत कई किए गए हैं, लेकिन इन वादों को जमीन पर भी उतारा जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर में हर नागरिक की सुरक्षा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed