{"_id":"612009ca8ebc3e79e701c17d","slug":"pagd-convened-a-meeting-on-24th-to-discuss-the-current-situation-in-the-kashmir-shrinagar-news-jmu241949215","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए पीएजीडी ने 24 को बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए पीएजीडी ने 24 को बुलाई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने 24 अगस्त को कश्मीर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा और विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार बैठक गठबंधन के अध्यक्ष और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बुलाई गई है। इसे सम्मेलन भी बताया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पीएजीडी के घटकों को अपने वरिष्ठतम नेताओं को भी इस बैठक में लाने के लिए कहा गया है। इस बीच जब पीएजीडी के प्रवक्ता एमवाई तारिगामी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि पीएजीडी ने डॉ. फारूक के आवास पर मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए 24 अगस्त को एक बैठक बुलाई है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या यह एक सम्मेलन होने जा रहा है तो उन्होंने कहा कि यह एक साधारण बैठक है।
बता दें, पीएजीडी की अंतिम बैठक 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर डॉ. फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बुलाई गई थी। बैठक में गठबंधन की उपाध्यक्ष और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, इसके प्रवक्ता और सीपीआईएम नेता एमवाई तारिगामी और अवामी नेशनल कांफ्रेंस के मुजफ्फर शाह ने भी भाग लिया था।