फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   No entry will be available in Garhwal University without introduction

बिना परिचय पत्र के गढ़वाल विवि में नहीं मिलेगा प्रवेश

Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
No entry will be available in Garhwal University without introduction
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में बिना परिचय पत्र के कोई भी छात्र प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही विवि प्रशासन ने छात्रों को परिसर खुलने के बाद भी पहुंचने के लिए कहा है। नियंता मंडल ने छात्र-छात्राओं से परिसर खुलने के बाद प्रमाणपत्र और संबंधित कागजात जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गढ़वाल विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा की अध्यक्षता में नियंता मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें विवि के तीनों परिसरों श्रीनगर, पौड़ी व टिहरी के संबंध में चर्चा की गई। कहा गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल ऑन लाइन कक्षाएं संचालित होंगी। तय किया गया कि अनुशासन बनाने के लिए बिना परिचय पत्र किसी भी छात्र को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिना पास के विवि की पार्किंग में चौपहिया वाहनों को खड़े करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य नियंता प्रो. बहुगुणा ने चौरास परिसर के स्टेडियम में सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में नियंता मंडल के सदस्य प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. पीसी लखेड़ा, प्रो. राजपाल नेगी, डॉ. ज्योति तिवारी, डॉ. आशुतोष गुप्त, डॉ. पूजा सकलानी, डॉ. दीपक राणा, डॉ. एससी सती, डॉ. एसके मीणा, डॉ. मुकुल पंत, डॉ. राकेश नेगी, डॉ. हिमशिखा , डॉ. दीपक भंडारी और सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed