{"_id":"6981bbe183462363ed0cd72a","slug":"nia-raids-suspect-s-house-in-jammu-kashmir-srinagar-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर में एनआईए का एक और एक्शन, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर में एनआईए का एक और एक्शन, आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा
Tue, 03 Feb 2026 02:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:42 PM IST
सार
श्रीनगर में एनआईए ने आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले की जांच के तहत रैनावाड़ी इलाके में एक संदिग्ध के घर पर छापेमारी की।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके में एक संदिग्ध के घर पर मंगलवार तड़के छापेमारी की। यह कार्रवाई कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकी तंत्र से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार यह तलाशी हजारी बाजार क्षेत्र में स्थित एक आवासीय मकान में सुबह के समय की गई।
इससे एक दिन पहले सोमवार को एनआईए ने कश्मीर के तीन जिलों में कुल छह स्थानों पर छापेमारी की थी। ये कार्रवाई बारामुला जिले के रफियाबाद, सोपोर और बोमई, बांदीपोरा जिले और श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में की गई।
विज्ञापन
एनआईए अधिकारियों ने बोमई में पूर्व जमात-ए-इस्लामी नेता गुलाम अहमद शेख और पूर्व उग्रवादी इकबाल शेख के घरों की तलाशी ली। इसके अलावा रफियाबाद में पूर्व सरकारी कर्मचारी मोहम्मद मुनव्वर मीर और सोपोर के मॉडल टाउन इलाके में फारूक अहमद पीर के आवासों पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन
अन्य जिन ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें बांदीपोरा शहर में सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद मकबूल मीर और श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में जहूर-उल-रहीम का निवास शामिल है।