{"_id":"6aee4200f4e4ec0f850bcf55","slug":"nc-infighting-15-rebel-mlas-calm-down-within-2-hours-farooq-says-all-is-well-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां अंतर्कलह: 11 दिन से बागी 15 विधायक 2 घंटे में माने, फारूक बोले-सब ठीक... वाजिब चिंताओं को दूर करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां अंतर्कलह: 11 दिन से बागी 15 विधायक 2 घंटे में माने, फारूक बोले-सब ठीक... वाजिब चिंताओं को दूर करेंगे
Sat, 07 Nov 2026 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:39 AM IST
सार
उमर कैबिनेट के मौजूदा फेरबदल से नाराज 15 विधायकों की पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार रोड स्थित आवास पर बंद कमरे में करीब दो घंटे चली मैराथन बैठक में सुलह का रास्ता निकल आया।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर 27 अक्तूबर से सुलग रही बगावत की चिंगारी 11वें दिन शुक्रवार को ठंडी नजर आई। उमर कैबिनेट के मौजूदा फेरबदल से नाराज 15 विधायकों की पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के गुपकार रोड स्थित आवास पर बंद कमरे में करीब दो घंटे चली मैराथन बैठक में सुलह का रास्ता निकल आया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की माैजूदगी में असंतुष्टों की बात सुनी गई। निर्दलीयों को बैठक से दूर रखा गया। बातचीत के बाद सभी विधायक पार्टी आलाकमान के साथ बाहर आए। फारूक ने नेकां में अंदरूनी कलह को खारिज किया, कहा- पार्टी एकजुट है। विधायकों की चिंताएं वाजिब हैं, जिन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी में डैमेज कंट्रोल के मकसद से असंतुष्ट विधायकों को डॉ. फारूक के आवास पर अहम और निर्णायक चर्चा के लिए सुबह सुबह 10:00 से 10:30 बजे के बीच बुलाया गया था। इसमें कश्मीर, पीर पंजाल और चिनाब वैली से 15 वरिष्ठ विधायक शामिल हुए। इतनी बड़ी तादाद में पार्टी प्रमुख विधायकों के लामबंद होकर एक मंच पर आने से पार्टी नेतृत्व पर दबाव साफ महसूस किया जा रहा था।
विज्ञापन
आलाकमान ने बैठक से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यह नेकां का आंतरिक मामला है। ऐसे में निर्दलीय विधायकों को शामिल नहीं किया जाएगा। करीब दो घंटे चली गहन चर्चा के दौरान विधायकों ने प्रशासनिक उपेक्षा, हालिया कैबिनेट विस्तार में वरिष्ठता की अनदेखी और संगठन के भीतर संवादहीनता को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। शीर्ष नेतृत्व ने आश्वस्त किया कि संगठन व सरकार के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक के बाद फारूक, उमर और सभी 15 विधायक एक साथ बाहर आए।
अनुच्छेद 370 व 35ए की वापसी के लिए संघर्ष जारी रहेगा : फारूक
हमने उनसे (असंतुष्ट विधायकों) बात की है। उनकी चिंताएं जायज थीं और उन पर उचित ध्यान दिया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सबकी बात सुनी है और उन्हें हल करने के कदम उठाए जाएंगे। सरकार और पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ कदम तुरंत और कुछ चरणबद्ध तरीके से उठाए जाएंगे। साथ ही, राज्य के दर्जे की बहाली और अनुच्छेद 370 व 35ए की वापसी के लिए संघर्ष जारी रहेगा और इसे अपने मुकाम तक पहुंचाया जाएगा।