फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   nc chief Farooq Abdullah said they ready for elections in Jammu Kashmir

Election in J&K: फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए हम तैयार

Thu, 27 Oct 2022 02:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 27 Oct 2022 02:42 PM IST
सार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, उनकी पार्टी इसके लिए तैयार है।

विज्ञापन
nc chief Farooq Abdullah said they ready for elections in Jammu Kashmir
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार जब चाहे चुनाव कराए नेशनल कॉन्फ्रेंस हमेशा तैयार है। चुनाव जब भी हों हमें कोई दिक्कत नहीं।

विज्ञापन


वह वीरवार को पूर्व विधायक शरीफ  की पत्नी के निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। मीडिया के साथ बातचीत में डॉ. फारूक ने कहा कि हुर्रियत नेताओं पर भाजपा की टिप्पणी पर बोलने से इन्कार करते हुए कहा कि इसका जवाब हुर्रियत नेताओं को ही देना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि कुछ भाजपा नेता ने बयान दिया था कि हुर्रियत के नेताओं को राजनीतिक मैदान में उतरना चाहिए, अगर नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बारे में नेकां अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में जब बाढ़ आई तो हमने चुनाव आयोग से कहा था कि चुनाव थोड़ी देर के बाद होने चाहिए, लेकिन बात नहीं सुनी गई।

उसी वक्त चुनाव करवाए गए, लेकिन पिछले तीन वर्षों से चुनाव नहीं हो रहे। पड़ोसी देश के साथ व्यापार के सवाल पर नेकां प्रमुख ने कहा कि यह निर्णय तो भारत और पाकिस्तान की सरकारों को करना है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। 

श्रीनगर: राजनाथ सिंह बोले- POJK के लोगों का दर्द हम समझते हैं, वो दिन दूर नहीं, जब सभी मैंडेट होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed